नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिवानी खदान में हथियार के दम पर कॉपर केबल चोरी, 7 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शिवानी खदान में हथियार के दम पर कॉपर केबल चोरी, 7 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

2.50 लाख का 70 मीटर केबल बरामद, ठेकेदार कर्मी की मिलीभगत भी उजागर

सूरजपुर जिले के थाना भटगांव क्षेत्र अंतर्गत शिवानी भूमिगत खदान में हथियारों के बल पर कॉपर केबल चोरी करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का 70 मीटर कॉपर केबल तार और घटना में प्रयुक्त तलवार व तब्बल भी जप्त किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।


मामले में खदान प्रबंधक चन्द्रकांत सोनवानी की शिकायत पर थाना भटगांव में अपराध दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार 20 अप्रैल 2026 की सुबह अज्ञात बदमाश प्रतिबंधित खदान क्षेत्र में हथियारों के साथ घुसकर आईडीएलई स्पेयर में रखे कॉपर केबल को काटकर चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें आरोपी हथियारों से लैस नजर आए। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने जान के खतरे के कारण उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जांच तेज की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही नरेन्द्र सिंह उर्फ पण्डा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि खदान में कार्यरत एक प्राइवेट ठेकेदार कर्मी धनु सिंह ने उन्हें केबल की जानकारी उपलब्ध कराई थी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रवि उर्फ चरण अगरिया, कमलेश सिंह, घुरलू उर्फ घुल्डू पैंकरा, बल्लू सिंह, दिनेश सिंह और धनु सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर जंगल किनारे छिपाकर रखा गया चोरी का कॉपर केबल बरामद किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव मनोज सिंह, एएसआई राजकिशोर खलखो, सिक्योरिटी ऑफिसर नागेंद्र सिंह सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now