कांग्रेस संगठन को मजबूती, श्रीनाथ भोगल बने जिला सचिव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनादी पांडे
संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में अहम फैसला
रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक सशक्त और गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्रीनाथ भोगल को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति पार्टी के विस्तार और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है, जिसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्रीनाथ भोगल लंबे समय से पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता और मजबूत जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भोगल के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिला सचिव श्रीनाथ भोगल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रीनाथ भोगल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






