नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग: मंत्री – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग: मंत्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

अम्बिकापुर गुरुद्वारा में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने अम्बिकापुर स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेकते हुए प्रदेश और देश की उन्नति, प्रगति एवं लोककल्याण के लिए अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने समाज में सेवा, समरसता और मानवता के मूल्यों को विकास का वास्तविक आधार बताया।
मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि गुरुद्वारा जैसे पवित्र स्थल हमें सेवा, त्याग और मानवता का संदेश देते हैं, जो समाज को जोड़ने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और एकजुटता होती है, तभी प्रदेश और देश विकास के नए आयाम स्थापित करते हैं।


उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और हर वर्ग के उत्थान के लिए समावेशी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।


इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने मंत्री का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने भी प्रदेश की उन्नति और समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की कामना की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now