नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , करही गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में घुसकर दो भाइयों पर गोलीबारी, एक की मौत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

करही गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में घुसकर दो भाइयों पर गोलीबारी, एक की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सक्ती, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नकाबपोश हमलावरों का हमला, एक भाई गंभीर घायल, इलाके में दहशत और आक्रोश

सक्ती 24 अप्रैल 2026/ जिले के करही गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने घर में घुसकर सो रहे दो भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।


घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक हमलावरों ने घुसकर उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।


इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। एक बेटे की मौत से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं दूसरा भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।


घटना के विरोध में क्षेत्रवासियों ने बिर्रा चौक में धरना-प्रदर्शन कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय व उचित सहायता देने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और अपराधियों के बढ़ते हौसलों को दर्शाती हैं।
पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है तथा जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now