नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, प्रशासन सख्त, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, प्रशासन सख्त, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, स्कूल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

मुंगेली 24 अप्रैल 2026/ मुंगेली विकासखंड के ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्कूल भवन की दीवार को क्षतिग्रस्त कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने इस घटना को गंभीर बताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले विद्यालयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल की रात अज्ञात लोगों द्वारा विद्यालय की दीवार तोड़ी गई। अगले दिन 22 अप्रैल को सुबह करीब 7.30 बजे जब विद्यालय के प्रधानपाठक चंदूराम अंचल स्कूल पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है और स्कूल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now