घरेलू एलपीजी स्टॉक पर सख्ती, अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम की जांच, जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी नजर
मुंगेली 24 अप्रैल 2026/ घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग पर नियंत्रण और उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और नापतौल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एलपीजी वितरकों के गोदामों सहित होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान टीम ने गोदामों में उपलब्ध रिफिल सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किया और ऑनलाइन दर्ज स्टॉक का वास्तविक स्टॉक से मिलान किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

खाद्य अधिकारी पंकज सेतपाल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिले की सभी गैस एजेंसियों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी बताया कि जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही गैस बुक करें।
प्रशासन की इस पहल से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है और गैस वितरण प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






