नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानाध्यापक मौत का सोशल मीडिया की खबरों और सियासी बयानबाजी से मामला गरमाया,वायरल आरोपों पर प्रशासन का खंडन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रधानाध्यापक मौत का सोशल मीडिया की खबरों और सियासी बयानबाजी से मामला गरमाया,वायरल आरोपों पर प्रशासन का खंडन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बीजापुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

वायरल आरोपों पर प्रशासन का खंडन, विभाग बोला- भुगतान दबाव की खबरें भ्रामक

बीजापुर जिले के पालनार क्षेत्र में पदस्थ प्रधानाध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर वायरल खबरों और विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया ने पूरे मामले में सियासी भूचाल ला दिया है।

घटना के बाद कथित सुसाइड नोट और अधिकारियों पर दबाव बनाने जैसे आरोप तेजी से प्रसारित हुए जिससे जनमानस में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।


विपक्ष ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को उठाते हुए सवाल खड़े किए जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया।


हालांकि जिला प्रशासन और समग्र शिक्षा विभाग ने इन वायरल खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि अधूरे निर्माण कार्य के भुगतान के दबाव जैसी बातें पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन हैं। विभाग के अनुसार प्राथमिक शाला मझारपारा में भवन और अतिरिक्त कक्ष का निर्माण शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से किया गया था और नियमानुसार किस्तों में भुगतान की प्रक्रिया अपनाई गई। निर्माण कार्य फरवरी 2026 में पूर्ण हो चुका है जबकि शेष राशि राज्य स्तर से लंबित है।
प्रशासन ने यह भी कहा कि बिना सत्यापन के प्रसारित खबरों से आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और मीडिया से अपील की गई है कि आधिकारिक तथ्यों के आधार पर ही जानकारी साझा की जाए।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और मृतक के पास से मिले पत्रों सहित सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है। शिक्षा विभाग भी जांच में पूर्ण सहयोग दे रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच जहां सोशल मीडिया और राजनीतिक बयानबाजी ने माहौल को गरमा दिया है वहीं प्रशासन का कहना है कि जांच जारी है और जांच के उपरांत ही पूरी सच्चाई का पता लगेगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now