नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधिज्ञ परिषद की अनुशासन समिति में रविन्द्र सिंह छाबड़ा बने सदस्य, जिले को मिला प्रतिनिधित्व – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विधिज्ञ परिषद की अनुशासन समिति में रविन्द्र सिंह छाबड़ा बने सदस्य, जिले को मिला प्रतिनिधित्व

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


वरिष्ठ अधिवक्ता की नियुक्ति से विधिक व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन को मिलेगी मजबूती

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद द्वारा मुंगेली जिले को बड़ी पहचान दिलाते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र सिंह छाबड़ा को परिषद की अनुशासन समिति में नामित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय परिषद की बिलासपुर में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया जिसके तहत परिषद सचिव अमित कुमार वर्मा द्वारा आधिकारिक प्रमाण पत्र जारी किया गया।
इस उपलब्धि के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ मुंगेली के मार्गदर्शन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के निर्वाचित सदस्य रूपेश त्रिवेदी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली में अधिवक्ता रविन्द्र सिंह छाबड़ा को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि पहली बार राज्य विधिज्ञ परिषद में मुंगेली को प्रतिनिधित्व मिला है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष आकुम गेंदले ने की जिन्होंने इस नियुक्ति को पूरे अधिवक्ता समुदाय के लिए सम्मानजनक बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजय गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छाबड़ा की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई।
नवनियुक्त सदस्य रविन्द्र सिंह छाबड़ा ने परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ता हित और विधिक अनुशासन को सुदृढ़ करने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता प्रकाश गंधर्व द्वारा किया गया।


गौरतलब है कि रविन्द्र सिंह छाबड़ा मुंगेली के प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं और उनकी इस नियुक्ति से विधिक क्षेत्र में अनुशासन और पारदर्शिता को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों की उपस्थिति ने इस उपलब्धि को और गरिमामय बना दिया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now