नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धरमजयगढ़ बस स्टैंड की बदहाली पर उठे सवाल, ऐतिहासिक नगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धरमजयगढ़ बस स्टैंड की बदहाली पर उठे सवाल, ऐतिहासिक नगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जिला संवाददाता संजय जेठवानी

समृद्ध विरासत के बावजूद यात्री प्रतीक्षालय जर्जर, प्रशासनिक उदासीनता बनी चिंता का विषय
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर की पहचान जहां एक ओर रियासतकालीन इतिहास, प्राकृतिक संपदा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रही है वहीं दूसरी ओर वर्तमान में यह नगर अव्यवस्था और उपेक्षा की तस्वीर भी पेश कर रहा है। कभी उदयपुर रियासत की राजधानी रहे इस क्षेत्र में प्राचीन राजमहल, शिवालय, राम मंदिर, अंबेटिकरा भगवती मंदिर और मांड नदी का शांत तट इसकी ऐतिहासिक और प्राकृतिक गरिमा को दर्शाते हैं।
घने जंगलों और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण इस क्षेत्र को लेमरू एलीफेंट रिजर्व का अहम हिस्सा माना जाता है जहां हाथियों का प्राकृतिक विचरण और साल-बीजा के घने वन इसकी पहचान को और विशिष्ट बनाते हैं। कोयला खनन और औद्योगिक गतिविधियों के कारण आर्थिक दृष्टि से भी यह क्षेत्र महत्वपूर्ण माना जाता है।
इसके बावजूद नगर की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नगर पंचायत का बस स्टैंड वर्षों से उपेक्षा का शिकार है जहां यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। जंग लगे शटर, टूटी खिड़कियां और खंडहर में बदलती दीवारें इस बात का प्रमाण हैं कि यह सुविधा लंबे समय से मरम्मत और देखरेख के अभाव में उपेक्षित रही है।

बस स्टैंड धर्मजयगढ़

स्थिति यह है कि बरसात और तेज धूप में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे या आसपास की दुकानों और ठेलों का सहारा लेकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। दूरदराज से आने वाले यात्री भी इस बदहाल व्यवस्था को देखकर नाराजगी जताते नजर आते हैं जिससे नगर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
वर्षों में कई सरकारें बदलीं, जनप्रतिनिधि और अधिकारी बदलते रहे, लेकिन बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति जस की तस बनी रही। विकास के बड़े दावों और योजनाओं के बावजूद इस मूलभूत सुविधा की अनदेखी ने प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धरमजयगढ़ जैसा ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण नगर यदि आज भी यात्रियों को सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रहा है तो यह पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और यात्रियों को राहत मिल पाती है या नहीं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now