नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी जेल भेजे गए – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी जेल भेजे गए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चाम्पा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी

भोले-भाले लोगों को फंसाकर बैंक खाते खुलवाने वाला संगठित गिरोह बेनकाब

जांजगीर-चाम्पा जिले में साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए नवागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है जहां म्यूल अकाउंट के माध्यम से ठगी की रकम लेन-देन करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और वहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच करते हुए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया।
जांच में सामने आया कि एचडीएफसी बैंक शाखा राछाभांठा नवागढ़ के छह खातों में वर्ष 2023 और 2024 के दौरान साइबर ठगी से प्राप्त 20 लाख 40 हजार 244 रुपये जमा किए गए थे। आरोपी ननकी गोड़ ने पूछताछ में खुलासा किया कि गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को पैसे का लालच देकर उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों में ठगी की रकम मंगवाई जाती थी। इसके बाद बैंककर्मी टीकाराम श्रीवास और दुकानदार राजेश्वर साहू कमीशन लेकर रकम निकालते थे।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों ननकी गोड़, गौतम देवांगन, टीकाराम श्रीवास और राजेश्वर साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश शेंडे और नवागढ़ थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस कार्रवाई से जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आम जनता को भी ऐसे प्रलोभनों से सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now