रामचरित मानस और संविधान की कसम खाकर जनता के सामने आएं भाजपा सांसद – विकास उपाध्याय
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 98171193039 48009
सौरभ साहू की विशेष रिपोर्ट
महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा सांसदों को लिखा पत्र
रायपुर। विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के सामने महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपाध्याय ने भाजपा सांसदों को पत्र लिखकर उनसे जनता के सामने सच्चाई रखने की मांग की।
उन्होंने कहा कि 20 सितंबर 2023 को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक प्रस्तुत किया गया था, जिसे पक्ष और विपक्ष दोनों ने सर्वसम्मति से समर्थन देते हुए पारित किया था। इसके बावजूद भाजपा द्वारा यह प्रचारित किया जा रहा है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था, जो पूरी तरह गलत है।

उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ के वर्तमान और पूर्व भाजपा सांसदों देवेन्द्र प्रताप सिंह, अरुण साव, रेणुका सिंह सरूता, गोमती साय, चुन्नीलाल साहू, मोहन मंडावी, संतोष पांडेय, विजय बघेल, सुनील सोनी और गुहाराम अजगल्ले को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और भाजपा नेतृत्व के सामने रामचरितमानस और संविधान की कसम खाकर यह स्पष्ट करें कि महिला आरक्षण बिल 2023 में सर्वसम्मति से पारित किया गया था।

भाजपा नेताओं से मुलाकात नहीं होने का आरोप
विकास उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने इस विषय पर चर्चा के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट का समय मांगा था, लेकिन समय उपलब्ध नहीं कराया गया। वहीं रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी से मुलाकात करने उनके निवास पर भी गए, लेकिन वहां भी मुलाकात नहीं हो सकी।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं के मुद्दे को लेकर गंभीर है और नारी शक्ति वंदन की बात करती है, तो उसे इस विषय पर जनता के सामने आकर स्पष्टता देनी चाहिए।

कांग्रेस ने पहले भी उठाई थी मांग
उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग करती रही है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी ने 20 सितंबर 2017 को तथा राहुल गांधी ने 16 जुलाई 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर देश में महिला आरक्षण बिल जल्द लागू करने की मांग की थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी 543 लोकसभा सीटों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग कर रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रमोद चौबे, अशोक सिंह ठाकुर, अन्नू राम साहू, देवकुमार साहू, प्रकाश जगत, कमलाकांत शुक्ला, ओम श्रीवास, पं. बीरेन्द्र शुक्ला, विकास अग्रवाल, संदीप कटारिया, नरेश गड़पाल, संदीप सिरमोर, गुलाब चौधरी, विनोद भक्कू कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






