दर्री पुलिस ने सीएसईबी प्लांट से पावर केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
आरोपियों के कब्जे से लगभग 300 मीटर तांबा केबल वायर जब्त, दो अन्य आरोपी फरार
कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से पावर केबल चोरी करने के मामले में दर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 300 मीटर तांबा (कॉपर) केबल वायर जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कमलकांत ठाकुर ने 22 अप्रैल 2026 को थाना दर्री पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन सुबह लगभग 4 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से करीब 300 मीटर पावर केबल चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 145/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर और लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह और साइबर सेल उप निरीक्षक अजय सोनवानी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर (43 वर्ष) निवासी राजीव नगर, विशाल राव उर्फ लाली (22 वर्ष) निवासी धनवारपारा कल्मी डुग्गू दर्री और जान सिंह प्रधान (26 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती दर्री ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 300 मीटर तांबा केबल वायर जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार इस चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपी किशन कुमार गोंड़ उर्फ गोलू तथा अटल आवास का एक अन्य युवक घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, आरक्षक अजय यादव, संजू सिंह तथा सैनिक हिमांशु तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ तेजी से आगे बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






