नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर पालिका परिषद मुंगेली के वार्ड क्रमांक 19 एंड्रूज वार्ड में गहराया पेयजल संकट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नगर पालिका परिषद मुंगेली के वार्ड क्रमांक 19 एंड्रूज वार्ड में गहराया पेयजल संकट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पंद्रह से बीस दिनों से पानी की आपूर्ति ठप, पार्षद ने जिला अधिकारी से शीघ्र समाधान की मांग की

मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के वार्ड क्रमांक 19 एंड्रूज वार्ड में पिछले पंद्रह से बीस दिनों से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। वार्ड में लगी जल मोटर बार बार जल जाने के कारण पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे वार्ड के लोगों को रोजमर्रा के उपयोग के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


वार्ड की संकरी गलियों, उतार चढ़ाव और ढलान के कारण पानी पहुंचाने वाले टैंकर भी कई जगह तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है और गर्मी के मौसम में हालात दिन प्रतिदिन और कठिन होते जा रहे हैं।


इस समस्या को लेकर वार्ड पार्षद रोशन सोनी ने जिला अधिकारी को आवेदन देकर तत्काल जल मोटर की मरम्मत कराने, नया नलकूप स्वीकृत करने और वैकल्पिक जल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पार्षद ने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो गर्मी के दिनों में वार्डवासियों को और अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now