नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया “अखी मुठ्ठी अनुकूल”, किसानों को 838 करोड़ की सहायता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया “अखी मुठ्ठी अनुकूल”, किसानों को 838 करोड़ की सहायता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर/कटक, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
सीएम किसान योजना के तहत 41 लाख से अधिक किसानों के खाते में सीधे राशि ट्रांसफर, कृषि वर्ष की हुई औपचारिक शुरुआत
अक्षय तृतीया और राज्यस्तरीय किसान दिवस के अवसर पर ओडिशा में कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कटक स्थित केंद्रीय धान अनुसंधान संस्थान  में आयोजित कार्यक्रम में “सीएम किसान” योजना के तहत 41,68,582 किसानों को 838 करोड़ 48 लाख रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक “अखी मुठ्ठी अनुकूल” अनुष्ठान कर नए कृषि वर्ष की शुरुआत की और कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने “आम बिहन रथ” और “कृषि रथ” को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। “सीड्स ऑन हील्स” पहल के तहत उन्नत किस्म के धान बीज गांव स्तर तक पहुंचाए जाएंगे। पहले चरण में यह योजना 10 जिलों के 31 ब्लॉकों में लागू की जाएगी, जहां पंचायत स्तर पर 5 किलोग्राम के पैकेट में बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समृद्धि का आधार है। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है और “सीएम किसान” योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


सरकारी जानकारी के अनुसार लाभान्वित किसानों में 41,24,241 छोटे और सीमांत किसान, 41,049 भूमिहीन किसान परिवार तथा 3,292 जनजातीय किसान शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 22 महीनों में राज्य की कृषि विकास दर 5.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। चालू वर्ष में राज्य में 150 लाख मैट्रिक टन से अधिक खाद्यान्न उत्पादन दर्ज किया गया है।


उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से धान की खरीद कर रही है। वर्ष 2025-26 के खरीफ सीजन में 18,55,661 किसानों से 76.47 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई, जिसके लिए 5,589 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई।
सरकार द्वारा “कृषि विद्यानिधि” छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से किसानों के बच्चों को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। वर्ष 2025-26 में 68,910 छात्रों को 291 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “बलभद्र जैविक खेती मिशन” के तहत जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि “श्री अन्न अभियान” के जरिए पारंपरिक मोटे अनाज को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में “बीज से बाजार” तक एक समन्वित व्यवस्था विकसित की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि कृषि अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए राज्य में कोल्ड स्टोरेज और गोदामों के निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री कनक बर्धन सिंहदेव ने किसानों को उर्वरक खरीदते समय सावधानी बरतने और केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदने की सलाह दी। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now