नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुतर्रा बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुतर्रा बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

काम पर जा रहे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, महिला को आई चोट — चालक गिरफ्तार


कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर मुख्य बायपास मार्ग स्थित सुतर्रा बायपास पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि स्कूटी में सवार महिला सड़क पर दूर जा गिरी और उसे हल्की चोटें आई हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मंगल सिंह, निवासी ग्राम भंवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगल सिंह टाइल्स लगाने का काम करता था और मंगलवार सुबह रोज की तरह अपने काम पर जाने के लिए स्कूटी से निकला था। जब वह सुतर्रा बायपास के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने उसकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंगल सिंह ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।


हादसे के दौरान स्कूटी में सवार राजकुमारी, निवासी कुटेलामुड़ा टक्कर लगते ही सड़क पर कुछ दूरी तक जा गिरीं, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं।


घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना के मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और चालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष • निर्भीक • जनहित की पत्रकारिता

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now