नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम.के. गुप्ता बोले सभी कर्मचारी जागरूक और प्रशिक्षित होंगे तो अग्नि दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा

कोरबा पश्चिम स्थित हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में 14 से 20 अप्रैल 2026 तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्युत संयंत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एम.के. गुप्ता ने कहा कि अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सभी कर्मचारियों का जागरूक और प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अग्निशमन दल द्वारा संयंत्र के विभिन्न विभागों में जाकर प्रशिक्षण देने के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से भविष्य में अग्नि दुर्घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सकेगा।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि परियोजना प्रबंधक श्री एस.के. पंड्या ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता के.एन.बी. राव एवं मुख्य रसायनज्ञ ए.के. कुरनाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी जी.पी. पनरिया ने पूरे सप्ताह आयोजित गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि सप्ताहभर में संयंत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत 375 अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, प्रदर्शन और संचालन की विधि का प्रशिक्षण दिया गया।


अग्निशमन सेवा सप्ताह के प्रथम दिन अग्निशमन भवन परिसर में परियोजना प्रबंधक श्री एस.के. पंड्या द्वारा अग्निशमन ध्वज फहराया गया और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रमिकों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक विस्फोट में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन दल द्वारा प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों का प्रदर्शन, अग्नि दुर्घटना की मॉक ड्रिल तथा बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की स्थिति में घायलों के बचाव का प्रदर्शन भी किया गया। इस वर्ष अग्निशमन सेवा सप्ताह की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज—आग की रोकथाम के लिए एक साथ” रखी गई थी।
मुख्य अभियंता के मार्गदर्शन में अधीक्षण अभियंता मनोज जायसवाल के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नारा प्रतियोगिता में काजल महानंद, प्रदीप कुमार तिग्गा और रविंद्र साहू को पुरस्कृत किया गया। साथ ही अग्निशमन दल के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन अधीक्षण अभियंता मनोज जायसवाल ने दिया, संचालन कनिष्ठ पर्यवेक्षक रविंद्र साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता बी.के. गावड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now