नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्टर कुणाल दुदावत की सख्त कार्रवाई, भू-अभिलेखों में रकबे में बड़ी अनियमितता और राजस्व कार्यों में लापरवाही उजागर

कोरबा जिले में राजस्व अभिलेखों में गंभीर अनियमितता और शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही बरतने के मामले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पटवारी दीपक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तहसीलदार भैंसमा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें पाया गया कि संबंधित पटवारी ने अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते समय गंभीर अनियमितताएं की हैं।
जांच के दौरान ग्राम करूमौहा में राजस्व अभिलेखों के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ सामने आई। जांच में पाया गया कि खसरा नंबर 176/1/ख/1 के वास्तविक रकबे 0.016 हेक्टेयर को नियमों के विपरीत बढ़ाकर 1.600 हेक्टेयर दर्ज कर दिया गया था। इसी तरह एक अन्य प्रकरण में खसरा नंबर 84/4 ख के रकबे को 0.710 हेक्टेयर से बढ़ाकर सीधे 71.000 हेक्टेयर दर्ज कर दिया गया और बिना किसी वैध आदेश के इसे ऑनलाइन भुइयां पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया।
प्रशासनिक जांच में इन मामलों को गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता माना गया। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए पटवारी दीपक कुमार सिंह को निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पसान निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now