उच्च शिक्षा में आरक्षण वृद्धि के विरोध में सामान्य वर्ग का मार्च
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
यूजीसी और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन, कानून वापस लेने की मांग
भुवनेश्वर में रविवार 19 अप्रैल को उच्च शिक्षा में जाति आधारित आरक्षण में वृद्धि के विरोध में सामान्य वर्ग के संगठनों और नागरिकों द्वारा विरोध मार्च और सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न हिस्सों से सामाजिक, धार्मिक और जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए और केंद्र सरकार, यूजीसी तथा राज्य सरकार से आरक्षण नीति पर पुनर्विचार करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में आरक्षण के नाम पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय हो रहा है। उनका कहना था कि सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में असमानता का सामना करना पड़ रहा है, जिससे समाज में असंतोष बढ़ रहा है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आरक्षण नीति के कारण समाज में जातिगत विभाजन की भावना बढ़ रही है और इससे देश की सामाजिक एकता और अखंडता पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

सभा में राज्य हिंदू संगठन केंद्रीय प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जनरल दीनबंधु षड़ंगी और कुतिबास रथ सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। इसके अलावा अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद दक्षिणी खंड के संपादक अधिवक्ता डॉ. गजानन त्रिपाठी, गंजाम जिला ब्राह्मण महासभा के साधारण संपादक लक्ष्मण चौधरी, संगठन के सभापति अनिल कुमार चौधरी तथा डॉ. सरिता पांडा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि यदि इस कानून और आरक्षण नीति पर शीघ्र पुनर्विचार कर इसे वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






