नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गौ सम्मान अभियान के समर्थन में तहसीलदार को सौंपा सूचना पत्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गौ सम्मान अभियान के समर्थन में तहसीलदार को सौंपा सूचना पत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाहांडी, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता श्रवण कुमार अग्रवाल


27 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत केंद्र व राज्य सरकार के नाम सौंपे जाएंगे आवेदन पत्र

ओडिशा के कालाहांडी जिले के धरमगढ़ तहसील कार्यालय में गौ सम्मान अभियान के तहत स्थानीय तहसीलदार को सूचना पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर तहसीलदार कीर्ति चंद्र प्रधान को श्रवण कुमार अग्रवाल, राजेंद्र भोई और जन्मेजय नाएक अपने साथियों के साथ उपस्थित होकर अभियान की जानकारी दी और आगामी कार्यक्रम के संबंध में औपचारिक सूचना प्रदान की।
गौ सेवकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को पूरे भारत में गौ सम्मान अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार और राज्य सरकार के नाम आवेदन पत्र सौंपे जाएंगे। इस आवेदन के माध्यम से गौवंश की सुरक्षा, सम्मान, सेवा और उन्हें संवैधानिक मान्यता प्रदान करने की मांग की जाएगी।
अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह पहल गौ सेवकों, संत समाज, भारतीय नागरिकों और देशभर के लोगों के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री तक आवेदन पत्र पहुंचाकर गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इसके संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now