23 अप्रैल को 12 घंटे के बलांगीर बंद का आह्वान, कई संगठनों का समर्थन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर किया भारत बंद का आह्वान
बलांगीर जिले में 23 अप्रैल 2026 को भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर 12 घंटे के बंद की घोषणा की गई है। इस बंद को जिला ओबीसी-एसटी-एससी समन्वय समिति का भी समर्थन प्राप्त हुआ है। संगठनों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जिले में पूर्ण बंद रखने की अपील की है।
इस संबंध में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि बंद के दौरान सड़क यातायात, सरकारी कार्यालयों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का अनुरोध किया गया है ताकि आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल सके।
बताया गया कि इस बंद को जिला व्यापारी संघ, निजी बस मालिक संघ और ट्रक मालिक संघ सहित कई अन्य सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन देने का आश्वासन दिया है। आयोजकों का कहना है कि उनकी 8 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए यह बंद आयोजित किया जा रहा है और यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






