नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पेट्रोल-डीजल संकट से कोरबा बेहाल, बीपीसीएल पंपों पर हफ्तेभर से किल्लत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पेट्रोल-डीजल संकट से कोरबा बेहाल, बीपीसीएल पंपों पर हफ्तेभर से किल्लत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लंबी कतारों से जूझ रहे वाहन चालक, किसान और स्कूल वाहन; आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

कोरबा। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित Bharat Petroleum Corporation Limited के पेट्रोल पंपों पर पिछले लगभग एक सप्ताह से पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत बनी हुई है। ईंधन संकट के कारण आम नागरिकों के साथ-साथ किसान, ट्रांसपोर्टर, स्कूल वाहन चालक और आपातकालीन सेवाएं भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं। इस स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह 6 बजे से ही वाहन चालकों की लंबी कतारें लगने लगती हैं। कई स्थानों पर दो से तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन देखी जा रही है। दिन के दौरान कई बार पंप संचालकों को “स्टॉक खत्म” का बोर्ड लगाकर पंप बंद करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को बिना ईंधन लिए ही लौटना पड़ रहा है।
ईंधन संकट का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। इन दिनों रबी फसल की कटाई और मिंजाई का समय चल रहा है, लेकिन डीजल नहीं मिलने के कारण कई गांवों में थ्रेसर और ट्रैक्टर खड़े हो गए हैं। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द ही डीजल की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है।
इसके साथ ही एम्बुलेंस और स्कूल बसों के संचालन पर भी असर पड़ने लगा है। कई स्कूल वाहन संचालक और निजी वाहन चालक डीजल की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आ रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि आवश्यक सेवाओं को भी समय पर ईंधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि ईंधन की कमी के बीच कुछ निजी विक्रेताओं द्वारा डीजल 5 से 10 रुपये प्रति लीटर अधिक कीमत पर बेचने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ गई है। इस पूरे मामले को लेकर नागरिकों ने प्रशासन और तेल कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
स्थानीय नागरिक संघर्ष समिति ने मांग की है कि Bharat Petroleum Corporation Limited प्रबंधन तत्काल अतिरिक्त टैंकर भेजकर कोरबा क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध कराए। साथ ही जिला प्रशासन को पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि आपूर्ति सामान्य होने तक पेट्रोल पंपों पर टोकन प्रणाली लागू कर किसानों और आपातकालीन सेवा वाहनों को प्राथमिकता दी जाए तथा कंपनी का स्थानीय सेल्स अधिकारी प्रतिदिन स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक करे ताकि लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति न बने।
नागरिक संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 48 घंटे के भीतर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य नहीं की गई तो जनता मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now