नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा जिले के पहले महिला थाना का हुआ शुभारंभ,उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा जिले के पहले महिला थाना का हुआ शुभारंभ,उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित शिकायत निवारण को बताया बड़ी पहल

कोरबा नगर के सिविल लाइन थाना परिसर में शुक्रवार को जिले के पहले महिला थाना का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर विधायक एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने फीता काटकर महिला थाना का लोकार्पण किया और इसे महिलाओं की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि यह थाना महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और महिलाओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा ताकि उन्हें न्याय के लिए भटकना न पड़े।


महिला थाना के शुभारंभ के बाद मंत्री लखन लाल देवांगन ने निरीक्षक भावना खांडेकर को विधिवत रूप से थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण कराया। इस महिला थाना में थाना प्रभारी सहित आवश्यक पुलिस बल की पदस्थापना की गई है। मंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं को अपनी समस्याओं और अधिकारों की रक्षा के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्थान मिल सके।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन ने विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिवार के बच्चों को सम्मानित भी किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही थाना परिसर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक शीतल जल यंत्र लगाने की घोषणा की गई। गर्मी के मौसम में लगने वाली आग की घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता पर्चे का भी विमोचन किया गया ताकि लोग सावधानी बरतकर दुर्घटनाओं से बच सकें।


इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पार्षद अशोक चावलानी, पार्षद चंद्रलोक सिंह, भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ समाचार

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now