नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बीट प्रणाली मजबूत करने पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बीट प्रणाली मजबूत करने पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

अपराध नियंत्रण और पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दिया विशेष जोर

जिला बिलासपुर में शहर के थाना क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण और आंतरिक इलाकों में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी, बीट प्रभारी तथा बीट स्टाफ शामिल हुए। बैठक में लगभग साठ से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बीट प्रणाली के उद्देश्य, महत्व और कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी देते हुए निर्देश दिया कि बीट अधिकारी अपने क्षेत्र में होने वाली सभी गतिविधियों जैसे आपराधिक, सामाजिक, साम्प्रदायिक, राजनीतिक, छात्र और श्रमिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखें। साथ ही क्षेत्र में रहने वाले लोगों और नए आगंतुकों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।


उन्होंने बीट ड्यूटी के दौरान पुलिस नियमों के अनुसार व्यवस्थित कार्यप्रणाली अपनाने, ग्रामों में समय समय पर शिविर आयोजित कर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने और आमजन को साइबर ठगी तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। इसके अलावा लंबित समंस और वारंट की तामील, स्थायी वारंटियों की तलाश, अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई, गुंडा बदमाशों और निगरानीशुदा आरोपियों की नियमित जांच तथा चोरी के आरोपियों की पतासाजी के लिए सक्रिय प्रयास करने के निर्देश भी दिए गए।


बैठक में ग्राम और मोहल्लों में नियमित बैठक आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान बीट अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षक दुर्गेश प्रजापति, सोनू पाल, विवेक राय, संजू जांगड़े, नितेश सिंह, सत्य कुमार पाटले, मनीष वाल्मीकि, शिव कुर्रे, पवन बंजारे, सज्जू अली, राहुल जगत, रंजीत खरे, देवेंद्र शर्मा, बोधुराम कुम्हार, विकास यादव, मिथलेश साहू, विनोद शास्त्री और प्रधान आरक्षक नवीन कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
बैठक के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now