नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ढाबे में अवैध डीजल भंडारण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ढाबे में अवैध डीजल भंडारण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

तमनार पुलिस की रेड में 160 लीटर ज्वलनशील डीजल जब्त, ढाबा संचालक गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम गारे स्थित अपना ढाबा में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध डीजल जब्त किया और ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबा संचालक द्वारा अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ डीजल को अवैध रूप से संग्रहित कर रखा गया है, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान ढाबे के पीछे रखे प्लास्टिक के जरीकेनों में लगभग 160 लीटर डीजल बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 16 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस जांच में पाया गया कि डीजल को 50-50 लीटर क्षमता के दो जरीकेन तथा 35 और 25 लीटर क्षमता के जरीकेन में बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के सार्वजनिक स्थान पर रखा गया था। इस प्रकार ज्वलनशील पदार्थ का अवैध भंडारण मानव जीवन के लिए खतरा पैदा कर रहा था और अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा गया था।
मामले में तमनार थाना में अपराध दर्ज कर आरोपी दिलहरण कश्यप पिता बोर्रा कश्यप उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम सलखन थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा, हाल मुकाम ग्राम गारे थाना तमनार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार और रंजीत भगत की टीम द्वारा की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण कानून का उल्लंघन होने के साथ ही आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now