उप निर्वाचन 2026 की तैयारी तेज, विभिन्न शाखाओं के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
कोरबा: नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री कुणाल दुदावत ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न शाखाओं के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी तथा सहयोगी कर्मचारियों की नियुक्ति कर उन्हें आवश्यक दायित्व सौंपे हैं।
जारी आदेश के अनुसार नगरीय क्षेत्र एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित सभी वैधानिक दायित्वों का निर्वहन, पर्यवेक्षण, विभिन्न जानकारियों का प्रेषण, प्रभारी अधिकारियों से समन्वय, आवक जावक पत्रों का संधारण, फैक्स पत्रों का आदान प्रदान, अभिलेखों का रखरखाव, निर्वाचन अधिसूचना से संबंधित कार्य, स्थायी समिति, राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों तथा मीडिया की निर्धारित बैठकों का आयोजन, विभिन्न प्रकार की निविदाओं की प्रक्रिया तथा शिकायत प्रकोष्ठ से संबंधित समस्त कार्यों के संचालन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस शाखा में संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इस कार्य में सहयोग के लिए निर्वाचन पर्यवेक्षक सामान्य निर्वाचन श्री डी.डी. भारद्वाज, डाटा प्रविष्टि परिचालक योगेश कुमार नारंगे, स्टेनो श्रीमती तिरिथ कंवर, सहायक श्रेणी दो रामनिवास साहू, सहायक श्रेणी तीन द्रुपद कुमार चंद्रा, भृत्य राजेश भारद्वाज, अवध बिंझवार तथा धनीराम की भी नियुक्ति की गई है।
कानून व्यवस्था शाखा के अंतर्गत संबंधित क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, स्थिति की निरंतर समीक्षा करने तथा किसी भी आपात स्थिति में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर कोरबा श्री देवेंद्र पटेल तथा अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में कोरबा, कटघोरा, पाली तथा पोड़ी उपरोड़ा के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्मिक कल्याण शाखा के अंतर्गत मतदान दलों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में दीपका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
मतपेटी शाखा के अंतर्गत मतपेटियों की मरम्मत, ग्रीसिंग तथा आवश्यक रखरखाव का कार्य पूर्ण कर उन्हें चरणवार संबंधित नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संयुक्त कलेक्टर श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है। इस कार्य में जिले के सभी संबंधित निर्वाचन अधिकारी नगरीय एवं पंचायत तथा सभी तहसीलदारों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति शाखा के अंतर्गत मीडिया कक्ष की स्थापना और प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक श्री कमल ज्योति जाहिरे को नोडल अधिकारी तथा सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरजीत सिंह चौहान को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ करें। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता के अनुसार अपने कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य होगा ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






