नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनगणना 2027 के लिए स्व गणना की शुरुआत, अब नागरिक स्वयं भर सकेंगे अपनी जानकारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनगणना 2027 के लिए स्व गणना की शुरुआत, अब नागरिक स्वयं भर सकेंगे अपनी जानकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्य सचिव विकासशील ने स्वयं पोर्टल पर दर्ज की जानकारी, प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत पहले चरण में स्व गणना प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के क्रम में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। इस पहल के तहत आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील ने स्वयं स्व गणना के अंतर्गत अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज की और प्रदेशवासियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।


इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज कुमार पिंगुआ, छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशक श्री कार्तिकेय गोयल सहित जनगणना निदेशालय के कई अधिकारी उपस्थित रहे। अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने भी स्व गणना प्रक्रिया के तहत अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज की।


मुख्य सचिव ने कहा कि स्व गणना की यह व्यवस्था जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी सही और पूर्ण जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे आंकड़ों की सटीकता भी सुनिश्चित होगी। नागरिक स्व गणना के लिए जनगणना पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना विवरण भर सकते हैं।


उन्होंने बताया कि स्व गणना की अवधि समाप्त होने के बाद एक मई से तीस मई 2026 तक जनगणना टीम घर घर जाकर जानकारी एकत्रित करेगी। इस दौरान प्रगणक प्रत्येक मकान में पहुंचकर मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे। जिन लोगों ने स्व गणना के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज की है, उन्हें प्रगणकों के घर आने पर अपनी एस ई पहचान संख्या साझा करनी होगी।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई नागरिक स्व गणना नहीं कर पाता है तो उसे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि एक मई से तीस मई 2026 तक प्रगणक घर घर पहुंचकर सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे। सभी नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाकर देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
इस अवसर पर जनगणना निदेशालय के संयुक्त संचालक श्री प्रदीप साव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now