नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्ण निष्ठा से करें जनगणना कार्य, त्रुटिरहित जानकारी सुनिश्चित करें प्रगणक – कलेक्टर कुणाल दुदावत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पूर्ण निष्ठा से करें जनगणना कार्य, त्रुटिरहित जानकारी सुनिश्चित करें प्रगणक – कलेक्टर कुणाल दुदावत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009


Korba, 16 अप्रैल 2026 — कुणाल दुदावत (कलेक्टर, कोरबा) ने जनगणना कार्य में लगे सभी प्रगणकों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए इसे पूरी जिम्मेदारी, तत्परता और निष्ठा के साथ संपादित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुड़े सभी कार्यों को गंभीरता से करते हुए त्रुटिरहित आंकड़े सुनिश्चित करना प्रत्येक प्रगणक का दायित्व है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने यह निर्देश डिजिटल जनगणना-2027 के तहत आयोजित प्रशिक्षण सत्र के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि प्रगणकों को प्रशिक्षण में बताई जा रही प्रत्येक बारीकी को ध्यानपूर्वक समझना चाहिए और उसी के अनुरूप कार्य करते हुए सटीक व विश्वसनीय जानकारी दर्ज करनी चाहिए।


इस दौरान कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (एनसीडीसी), कोरबा पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सघन निरीक्षण किया। यहां नगरीय निकाय कोरबा क्षेत्र के प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना-2027 के अंतर्गत कार्य करने के लिए विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया का सूक्ष्म अवलोकन किया और मास्टर ट्रेनरों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से होने वाली जनगणना में तकनीकी सावधानी और सटीक डेटा प्रविष्टि बेहद आवश्यक है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।


इस मौके पर  आशुतोष पांडे (निगम आयुक्त),  क्षितिज गुरभेले (सहायक कलेक्टर) और  ओमकार यादव (जिला जनगणना अधिकारी) भी उपस्थित रहे।
24 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण
नगर निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी  पवन वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कोरबा नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का प्रथम चरण 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित किया गया, जबकि द्वितीय चरण 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चल रहा है। इसी प्रकार तृतीय चरण 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक और चतुर्थ चरण 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान एम एस कंवर (जिला सहायक नोडल अधिकारी),  टी.आर. उपाध्याय (जिला शिक्षा अधिकारी),  विनय मिश्रा (अपर आयुक्त एवं जनगणना नोडल अधिकारी),  नीरज कौशिक, भूषण उरांव,  लीलाधर पटेल, एन के नाथ (जोन चार्ज अधिकारी),  अलका फिलिप (प्राचार्य), तथा  रामेश्वर सिंह कंवर (निगम सचिव) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now