नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शासकीय राशि गबन मामले में शिक्षा विभाग का फरार कर्मचारी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शासकीय राशि गबन मामले में शिक्षा विभाग का फरार कर्मचारी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लगभग 29 लाख रुपये के गबन का आरोप, कोटा पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

बिलासपुर: जिले के कोटा थाना क्षेत्र में शासकीय राशि के गबन के मामले में फरार चल रहे शिक्षा विभाग के कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शासकीय कर्मचारी पद पर रहते हुए वेतन भुगतान में कूट रचना कर लगभग 29 लाख 62 हजार 222 रुपये की शासकीय राशि का गबन करने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश रजनेश सिंह द्वारा दिए गए थे। इसी क्रम में 3 मार्च 2026 को प्रार्थी नरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लेखपाल सहायक ग्रेड-2 नवल सिंह पैकरा और कर्मचारी देवेंद्र कुमार पालके द्वारा सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक 25 लाख 04 हजार 422 रुपये तथा मार्च 2025 से नवंबर 2025 तक 4 लाख 57 हजार 800 रुपये की राशि कूट रचना कर वेतन के रूप में आहरित कर ली गई, जिससे शासन को कुल 29 लाख 62 हजार 222 रुपये की क्षति पहुंची।
प्रकरण में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई तथा साइबर सेल बिलासपुर की मदद से मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया जा रहा था।
इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी देवेंद्र कुमार पालके पिता स्वर्गीय गुलाबचंद पालके, उम्र 38 वर्ष, निवासी धरमपुरा वार्ड क्रमांक 14 करगी रोड कोटा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसका मेमोरेंडम कथन लेकर विधिवत गिरफ्तारी की गई और न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दूसरा आरोपी नवल सिंह पैकरा अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव तथा आरक्षक धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शासकीय राशि के दुरुपयोग और गबन के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now