नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धमतरी, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी

करीब दो माह से फरार आरोपी को कुरूद पुलिस ने रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा, 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोप

धमतरी: जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। करीब दो माह से फरार आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा।
इस मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा ने बताया कि प्रार्थिया ने थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 फरवरी को आरोपी ने उसकी लगभग 75 वर्षीय वृद्ध सास के साथ दुष्कर्म जैसा गंभीर अपराध किया। शिकायत मिलने पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 41/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 332(ख) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विवेचना के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक तकनीकी और भौतिक साक्ष्य भी संकलित किए गए। घटना के बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
इसी दौरान पुलिस को आरोपी के रायपुर में छिपे होने की सटीक सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूर्या सिसोदिया(पारधी) उम्र 26 वर्ष निवासी झांकी, थाना अभनपुर जिला रायपुर के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना कुरूद के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधी अपराधों सहित सभी गंभीर मामलों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now