नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुंगेली नगर पालिका को करोड़ों की विकास सौगात, पार्षदों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर जताया आभार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुंगेली नगर पालिका को करोड़ों की विकास सौगात, पार्षदों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर जताया आभार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

स्विमिंग पूल, नालंदा परिसर, नगर पालिका भवन, गौरव पथ और भव्य प्रवेश द्वार सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं से शहर के विकास को मिलेगी नई गति

मुंगेली: छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री Arun Sao द्वारा मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दिए जाने पर नगर पालिका के पार्षदों ने उनसे मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि राज्य सरकार की पहल से मुंगेली शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
मुलाकात के दौरान शहर में प्रस्तावित और स्वीकृत विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इनमें शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल का निर्माण, अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नालंदा परिसर की स्थापना, नगर पालिका भवन का उन्नयन, शहर की सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए गौरव पथ का निर्माण, शहर के चारों दिशाओं में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण तथा सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के लिए आधुनिक ऑडिटोरियम की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। पार्षदों ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से मुंगेली शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
पार्षदों ने यह भी कहा कि बिना किसी विशेष मांग के ही क्षेत्र को इतनी बड़ी विकास सौगात मिलना राज्य सरकार की सकारात्मक सोच और क्षेत्र के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। इससे न केवल शहर का भौतिक विकास होगा, बल्कि युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों को भी नई सुविधाओं का लाभ मिलेगा।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पार्षदों से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल यह है कि स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जनता को उसका वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने का भी आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान नगर के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की जरूरतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पार्षदों ने भरोसा जताया कि राज्य सरकार के सहयोग से मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और तेज होगी तथा शहर एक आधुनिक और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित होगा।


इस अवसर पर पार्षद रोशन सोनी, आयुष शुक्ला, परिहार सत्तू देवांगन, अन्नू साहू, सूरज यादव, निमेष देवांगन, अजय साहू, कुलदीप पाटले तथा नारद देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now