नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वयं जानकारी दर्ज कर की शुरुआत, – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वयं जानकारी दर्ज कर की शुरुआत,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वयं जानकारी दर्ज कर की शुरुआत, नागरिकों से सही जानकारी देकर महाअभियान में जुड़ने की अपील

कोरबा: जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर इस प्रक्रिया की शुरुआत की और इसे आधुनिक, पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश और राज्य के विकास की आधारशिला है और इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार को योजनाओं की सटीक रूपरेखा तैयार करने में मदद करते हैं।


कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे यह अधिक सरल, सुलभ और समयबद्ध बन सकेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की योजना और क्रियान्वयन में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सही और सटीक जानकारी मिलने से विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को तय करना और संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करना संभव हो पाता है।


उन्होंने यह भी बताया कि 1 मई 2026 से जनगणना का पहला चरण प्रारंभ होगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य करेंगे। 30 मई तक चलने वाले इस चरण में आवासीय और गैर-आवासीय भवनों की स्थिति, उनके उपयोग तथा पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय तथा नीतिगत उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिलेवासियों से अपील की कि वे जनगणना के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। ऑनलाइन स्व-गणना में भाग लेकर और प्रगणकों को सही तथा पूर्ण जानकारी देकर जिले के विकास की सटीक दिशा तय करने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ओंकार यादव, योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी मोहन सिंह कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now