नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजेंद्र विश्वविद्यालय में वंदनीय बरपुत्र कार्यक्रम का आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजेंद्र विश्वविद्यालय में वंदनीय बरपुत्र कार्यक्रम का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िया पक्ष के अवसर पर साहित्यकारों और विद्वानों ने ओड़िया भाषा की गौरवशाली परंपरा और महान बरपुत्रों की गाथाओं को किया स्मरण


बलांगीर: ओड़िया पक्ष के पालन के अवसर पर राजेंद्र विश्वविद्यालय, बलांगीर में “वंदनीय बरपुत्र कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर परिषद के अध्यक्ष प्रताप कुमार दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें साहित्य, भाषा और संस्कृति के महत्व पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम में केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कथाकार गायत्री सराफ, व्यंग्य कवि अच्युत पुरोहित, विशिष्ट साहित्यकार तुलसी जैन, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर श्याम भोई तथा कार्यक्रम के संयोजक एवं ओड़िया भाषा एवं साहित्य विभाग के प्रमुख डॉ. सुशांत कुमार पंडा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में ओड़िया भाषा की प्राचीनता, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा और ओडिशा के महान बरपुत्रों के अद्वितीय योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्श आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भाषा, संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूक रहने तथा महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में शोध छात्र सोम मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, अध्यापक, अध्यापिकाएं, प्राध्यापक और प्राध्यापिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now