नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

घंटाघर ओपन थिएटर में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, नेताओं ने बताए उनके विचारों की प्रासंगिकता

कोरबा। भारतीय संविधान के शिल्पकार भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कोरबा शहर के घंटाघर स्थित ओपन थिएटर परिसर में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद नारायण कुर्रे ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की गई। उपस्थित जनों ने जय भीम के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर विश्व के महान व्यक्तित्वों में से एक थे। उन्होंने भारतीय संविधान की रचना कर देश में स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को स्थापित किया और भारत के नव निर्माण की मजबूत नींव रखी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्र होने के बाद जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में बनी सरकार में डॉ. अंबेडकर ने स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने जीवनभर समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया।
बालको ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ए. डी. जोशी ने कहा कि बाबा साहब हर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनका दर्शन सामाजिक चिंतन पर आधारित था। सामाजिक समानता, मौलिक अधिकार, मानवीय न्याय, समाजवाद और देश की एकता के लिए उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया।
कार्यक्रम में सपना चौहान, कुसुम द्विवेदी, गजानंद साहू, मोहन प्रधान, मोहम्मद शाहिद, रेखा त्रिपाठी, पुष्पा पात्रे, बद्री किरण, सुकसागर निर्मलकर, डॉ. गोपाल कुर्रे, राकेश पंकज, पालुराम साहू, डॉ. रामगोपाल यादव, सनीष कुमार, एफ. डी. मानिकपुरी, गिरधारी बरेठ, डॉ. डी. आर. नेताम, महेंद्र थवाईत (गुड्डु), रवि खुंटे, सीमा कुर्रे, जगन्नाथ थवाईत, बसंत राम टंडन, अवधेश लाठिया, शशिराज, संतोष राठौर, विजय आदिले, रवि टोप्पो, विजय आनंद, फरियाद अली रिजवी, रमेश वर्मा, गणेश दास महंत, वीरेंद्र राठौर, दीपक टंडन, ममता अग्रवाल, झलकुंवर ठाकुर, माधुरी ध्रुव, टिंकी महंत, शांता महंत, त्रिवेणी मिरी, जया लहरे, संगीता जांगड़े, श्याम बाई खुंटे, रज्जाक खान, संतोष यादव, मोहित दास महंत, अनिल सिंह, शहजाद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now