नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घटिया साड़ी वितरण के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन आज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घटिया साड़ी वितरण के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन आज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

घंटाघर चौक में विभागीय मंत्री का पुतला दहन कर जताया जाएगा विरोध

कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कथित रूप से निम्न गुणवत्ता की साड़ियों के वितरण के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फुलो देवी नेताम के निर्देश पर कोरबा शहर के ओपन थिएटर घंटाघर चौक के पास महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी और ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा तंवर करेंगी।
शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छोटी और घटिया गुणवत्ता की साड़ियां वितरित की गई हैं, जिसमें विभाग द्वारा भारी अनियमितता बरती गई है। इसी के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा विभागीय कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विरोध प्रदर्शन 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को शाम 4 बजे घंटाघर चौक कोरबा में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now