नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कबाड़ से जुगाड़ थीम पर घंटाघर में बना एंटिक सेल्फी प्वाइंट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कबाड़ से जुगाड़ थीम पर घंटाघर में बना एंटिक सेल्फी प्वाइंट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में किया लोकार्पण, शहर सौंदर्यीकरण को मिला नया आयाम

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और पहल करते हुए घंटाघर चौक स्थित ट्राईंगल में कबाड़ से जुगाड़ थीम पर एंटिक सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। साडा कार्यकाल के पुराने और अनुपयोगी हो चुके रोड रोलर को डेंटिंग-पेंटिंग कर आकर्षक रूप में सजाकर यहां स्थापित किया गया है, जिससे यह स्थान अब शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
मंगलवार शाम को प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में स्विच ऑन कर इस एंटिक सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों की उपस्थिति में इस नई पहल की सराहना की गई।
नगर निगम कोरबा द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। एक ओर जहां शहर की स्वच्छता, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न थीमों पर आधारित वाल पेंटिंग, चित्रकारी, लघु उद्यानिकी, रोड साइड और डिवाइडर प्लांटेशन जैसे कार्यों के माध्यम से शहर को आकर्षक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में चौक-चौराहों को भी सजाने और उन्हें बेहतर लुक देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
घंटाघर चौक स्थित इस नए एंटिक सेल्फी प्वाइंट में पुराने रोड रोलर को विशेष साज-सज्जा के साथ स्थापित किया गया है, जिसके साथ लोग उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर इस अनोखे आकर्षण का आनंद ले रहे हैं।
इस अवसर पर सुशील गर्ग, दिनेश वैष्णव, राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, लक्ष्य चतुर्वेदी, पुनीराम साहू, प्रकाश अग्रवाल, मिलाप बरेठ, सुरेंद्र राजवाड़े, सहायक अभियंता विपिन मिश्रा, अभय मिंज, रामप्रसाद मिरी, दीनदयाल साहू, द्वासराम साहू, मदन दिव्य, भूपेंद्र गवेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now