श्रीरामलला दर्शन के लिए 35 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नगर निगम साकेत भवन से बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत से बुधवार सुबह 35 तीर्थयात्रियों का दल अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ। मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, और ममता यादव ने तीर्थयात्री बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को तिलक लगाया और पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाओं के साथ अयोध्याधाम के लिए विदा किया।

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्त्वाकांक्षी श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को अयोध्याधाम ले जाकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं, जिसका संपूर्ण खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जाता है। इसी क्रम में इस माह भी कोरबा से 35 तीर्थयात्रियों का दल दर्शन के लिए रवाना हुआ।
तीर्थयात्री बस के माध्यम से पहले बिलासपुर स्थित उस्लापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगा, जहां से विशेष ट्रेन द्वारा श्रद्धालु अयोध्याधाम पहुंचकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना करने का पवित्र अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कामना की कि सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय हो और वे प्रभु के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

इस दौरान निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, अरविंद सिंह, रिशू श्रीवास्तव, अमित टमकोरिया, जितेंद्र राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। तीर्थयात्रियों ने भी श्रीरामलला दर्शन योजना की सराहना करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






