स्ट्रीट लाइट बंद होने से सड़कों पर पसरा अंधेरा, नागरिकों में बढ़ी नाराजगी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नगर पालिका के कई वार्डों में महीनों से खराब पड़ी लाइटें, लोगों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग
मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के अंतर्गत आने वाले कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिसके कारण रात होते ही गलियों और सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। इससे स्थानीय नागरिकों को रात के समय आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों में नगर पालिका प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
महाराणा प्रताप वार्ड के नागरिकों का कहना है कि खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायत कई बार संबंधित पार्षद और नगर पालिका प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का आरोप है कि पार्षदों की निष्क्रियता के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है।

रात के समय अंधेरा होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को आने-जाने में विशेष दिक्कत होती है। वहीं अंधेरी गलियों के कारण चोरी और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बढ़ जाती है, जिससे मोहल्ले में रहने वाले लोगों के बीच डर का माहौल बना रहता है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत कराई जाए और जिन वार्डों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है वहां नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं, ताकि लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






