नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फुले और डॉ. अंबेडकर की साझा दृष्टि पर संगोष्ठी आयोजित, शिक्षा और समानता का दिया संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फुले और डॉ. अंबेडकर की साझा दृष्टि पर संगोष्ठी आयोजित, शिक्षा और समानता का दिया संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम मॉडल कॉलेज में संगोष्ठी, विद्यार्थियों को सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के आदर्श अपनाने की प्रेरणा

कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम मॉडल कॉलेज, कोरबा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “शिक्षा, समानता एवं सशक्तिकरण: फुले और डॉ. अंबेडकर की साझा दृष्टि” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती 11 अप्रैल और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


संगोष्ठी में महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. डेजी कुजूर, सहायक प्राध्यापक हिंदी ने मुख्य वक्ता के रूप में पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से अपने विचार रखे और शिक्षा, सामाजिक न्याय तथा समानता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फुले और डॉ. अंबेडकर की सोच आज भी समाज को समान अवसर और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम का समन्वयन राजनीति विज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता मधुसूदन मुकुल ने किया। इस अवसर पर सुश्री दिव्या पटेल सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी और श्रीमती पूजा सिंह सहायक प्राध्यापक रसायन ने भी अपने विचार साझा किए।


कार्यक्रम के दौरान बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा यशस्वी कौशिक ने फुले और अंबेडकर के जीवन पर आधारित भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र की अतिथि व्याख्याता श्रीमती मधु यादव ने किया। आयोजन की सफलता पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. वी.एन. कंवर ने महाविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।


इस अवसर पर अतिथि व्याख्याता नुपीता सेन यादव, शैलेश महेश्वरी, आशिया खान, सुदीप्ता कुंडू, पूनम साहू, मानस सिंह, अतिथि क्रीड़ा सहायक सत्येंद्र कुमार सिंह, अतिथि ग्रंथपाल राजेश साहू सहित कार्यालयीन कर्मचारी आर.पी. कौशिक, एस.आर. निर्मलकर, कमला देवी मानिकपुरी और गुलाब की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें यमन, पृथ्वी, वैभवी, हर्षित, अर्पिता, रोहित और चांदनी सहित कई छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
संगोष्ठी का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को महात्मा ज्योतिराव फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर के शिक्षा, समानता और सशक्तिकरण के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now