बांकीमोंगरा में 24 परिवारों को मिले राशन कार्ड, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने किए वितरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
राशन कार्ड पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे, खाद्य सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की पहल
कोरबा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा नगर पालिका में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में 24 पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड वितरित किए। लंबे समय से राशन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों के लिए यह दिन बड़ी राहत और खुशी लेकर आया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने स्वयं अपने हाथों से हितग्राहियों को राशन कार्ड सौंपे। राशन कार्ड मिलते ही हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी और उन्होंने इस त्वरित कार्यवाही के लिए नगर पालिका अध्यक्ष और प्रशासन के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर श्रीमती झा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। राशन कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद लगातार प्रयास कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड या अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकने को मजबूर न हो।

राशन कार्ड प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने बताया कि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय में राशन कार्ड बनवाने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया गया। फार्म जमा करने के लगभग एक से दो महीने के भीतर उन्हें राशन कार्ड मिल गया। हितग्राहियों ने कहा कि राशन कार्ड मिलने से अब बच्चों की पढ़ाई और राशन सहित अन्य आवश्यक कार्यों में काफी सुविधा होगी।
इस अवसर पर 24 हितग्राहियों के साथ पार्षद प्रमोद सोना और नगर पालिका के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






