भजन, आरती और भंडारे के साथ नीरू ग्रीन्स में धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी, सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या से गूंजा पूरा परिसर
बलांगीर। शहर के रुगुडीपाड़ा स्थित नीरू ग्रीन्स अपार्टमेंट परिसर में मंगलवार को हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से भर गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही पूजा-अर्चना के साथ हुई। नीरू ग्रीन्स अपार्टमेंट के एमडी विनीत जिंदल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधि-विधान से पूजा, हवन और आरती संपन्न कराई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। बताया गया कि अपार्टमेंट परिसर में हर एकादशी को नियमित रूप से हवन का आयोजन किया जाता है, जिससे यहां हमेशा धार्मिक वातावरण बना रहता है।

शाम के समय सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। स्थानीय गायकों द्वारा प्रस्तुत बजरंगबली के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। पूरे परिसर में जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

शाम करीब साढ़े सात बजे भगवान हनुमान की विशेष महाआरती की गई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद रात आठ बजे से प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन समिति के प्रमुख विनीत जिंदल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही और सभी ने श्रद्धा के साथ हनुमान जयंती पर्व मनाया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






