नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर में बाबा साहेब अंबेडकर की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर में बाबा साहेब अंबेडकर की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – बाबा साहेब का जीवन समाज को न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा

राजधानी रायपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित बाबा साहेब अंबेडकर चौक में उनकी 21 फीट ऊंची पंचधातु से निर्मित भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिमा का अनावरण कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के नेतृत्व में बने भारतीय संविधान ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को सम्मानजनक स्थान दिलाया है। उनके विचार आज भी देश को न्याय और समानता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।


मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति की मांग पर मंगल भवन, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह राशि क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों और जनसुविधाओं को मजबूत करने में सहायक होगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि आज देश के हर कोने में बाबा साहेब की प्रतिमाएं स्थापित हैं, जो उनके प्रति लोगों के अटूट सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक हैं। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में उनकी जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है, जिससे नई पीढ़ी लगातार प्रेरणा ले रही है।


मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर बाबा साहेब के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति वहां की महिलाओं की स्थिति से आंकी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक किरण सिंह देव, महापौर मीनल चौबे, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now