नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लालाकापा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लालाकापा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


संविधान निर्माता को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत लालाकापा में भारत रत्न और भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों और युवाओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने तथा समाज को भेदभाव से मुक्त बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।


इस अवसर पर युवा मोर्चा मुंगेली ग्रामीण प्रभारी एवं कार्यालय मंत्री धर्मेंद्र चतुर्वेदी, भीम आर्मी अध्यक्ष रोशन चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष देवचंद डाहीरे, बलवंत मोहल्ले, प्रदीप, कलीराम चतुर्वेदी, गुवेंद्र चतुर्वेदी, शिवराम विश्वकर्मा, डेगू मोहल्ले, रामचंद्र डाहीरे, जयकिशन परस, अनूप यादव, मूलचंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now