नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाबा साहब की जयंती पर विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बाबा साहब की जयंती पर विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


प्राचार्य आशा दिवाकर बोलीं – डॉ. भीमराव अम्बेडकर की शैक्षणिक यात्रा अनुकरणीय, छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत


मुंगेली में डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आवासीय विद्यालय में दो सत्रों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच. आर. भास्कर, प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर, अभिभावक संजय चंदेल और ललिता प्रसाद पाटले ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विद्यालय में दैनिक प्रार्थना तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया।


कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थापक एच. आर. भास्कर ने वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन करते हुए परीक्षा परिणाम की घोषणा की। अंग्रेजी माध्यम शिशु विभाग में नर्सरी की कु. तोशी साहू, केजी वन के जय सप्रे और केजी टू की कु. भावना जांगड़े ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विभाग में पहली की कु. सनाया घृतलहरे, दूसरी की कु. आराध्या दिवाकर, तीसरी की कु. लता साहू और चौथी की कु. लबली साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं हिंदी माध्यम शिशु विभाग में केजी वन की कु. विराधना मोहले और केजी टू की कु. दामिनी मोहले प्रथम रहीं। प्राथमिक विभाग में पहली के अभय आहिरे, दूसरी के नमीत साहू, तीसरी की कु. रितु साहू और चौथी की कु. अदिति कुर्रे ने श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए। पूर्व माध्यमिक विभाग में छठवीं की कु. भूमिका सोनकर और सातवीं की कु. दीपांजली भास्कर ने प्रथम स्थान हासिल किया। माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विभाग में नवमीं की कु. मानवी टोंटे ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तथा ग्यारहवीं की कु. सुनीता सोनकर ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


प्राचार्य आशा दिवाकर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की शैक्षणिक यात्रा अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने अनेक भाषाओं का ज्ञान अर्जित किया और अपने कठिन परिश्रम तथा लगन से उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश को संविधान दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाना चाहिए। व्यवस्थापक एच. आर. भास्कर ने बताया कि संस्थान के पदाधिकारियों के सहयोग और समर्पण से विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर दिशा मिल रही है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें और इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें।
वरिष्ठ अभिभावक संजय चंदेल और ललिता प्रसाद पाटले ने भी अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा प्राप्त कर देश के लिए महान कार्य किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है और छात्रों को बाबा साहब की जीवनी का अध्ययन कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में संस्थान की वार्षिक साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गत वर्ष के आय-व्यय का अनुमोदन करते हुए आगामी वर्ष के अनुमानित बजट और वार्षिक कैलेंडर को स्वीकृति दी गई। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जनपद पंचायत परिसर में स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा संस्थान के सदस्य और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों, अभिभावकों और पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रदर्शन विद्यालय के उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे ने किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now