नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समरसता भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समरसता भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

डॉ. आंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ बैठकर किया भोजन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के शंकरनगर स्थित दुर्गा मैदान में  डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में  विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ बैठकर भोजन किया और स्वयं लोगों को भोजन परोसते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसके संविधान के निर्माण का गौरव बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह संविधान देश के करोड़ों नागरिकों को समानता, अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने का आधार प्रदान करता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दृढ़ संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर उच्च स्थान प्राप्त किया और समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नारी शिक्षा और सम्मान को भी नई दिशा देने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि महान समाज सुधारक   ज्योति राव फुले और  सावित्रीबाई फुले द्वारा शुरू किए गए नारी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के अभियान को बाबा साहेब ने आगे बढ़ाया और समाज को नई दिशा दी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के जन्म, शिक्षा, दीक्षा, कार्य और समाधि स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित कर उन्हें सच्चा सम्मान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समरसता का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  किरण सिंह देव ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने की मजबूत व्यवस्था दी। आज मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।


समरसता भोज कार्यक्रम में विधायक  पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष  मोना सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now