नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धान खरीदी में 2.54 करोड़ की गड़बड़ी, प्रभारी विक्रम सिंह पर एफआईआर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धान खरीदी में 2.54 करोड़ की गड़बड़ी, प्रभारी विक्रम सिंह पर एफआईआर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

हथनीकला उपार्जन केंद्र से 8 हजार क्विंटल से ज्यादा धान गायब, प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई

मुंगेली ACGN:- जिले में धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए हथनीकला धान उपार्जन केंद्र में बड़ी अनियमितता का खुलासा किया है। मामले में खरीदी प्रभारी  विक्रम सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले की 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में लगभग 53 लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इनमें से 90 केंद्रों से 52.82 लाख क्विंटल से अधिक धान का शत-प्रतिशत उठाव हो चुका है, जबकि अन्य केंद्रों में उठाव की प्रक्रिया जारी है।
इसी दौरान हथनीकला केंद्र में जांच के दौरान 8 हजार 216 क्विंटल धान कम पाया गया जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 54 लाख 70 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर  कुंदन कुमार के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभाग और नोडल सीसीबी की संयुक्त टीम ने जांच की। जांच में धान की कमी की पुष्टि होने के साथ ही खरीदी प्रभारी विक्रम सिंह राजपूत 29 मार्च 2026 से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही और शासन को आर्थिक क्षति मानते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने उनके खिलाफ विभागीय जांच कर सेवा से पृथक करने की कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण योजना है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now