नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केवटाली ढोढ़ी समस्या का समाधान, गंदे पानी से ग्रामीणों को मिली राहत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केवटाली ढोढ़ी समस्या का समाधान, गंदे पानी से ग्रामीणों को मिली राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अभय प्रताप की पहल और प्रकाश इंडस्ट्री के सहयोग से ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पानी

सूरजपुर ACGN:- भैयाथान क्षेत्र के केवटाली गांव में लंबे समय से ढोढ़ी के गंदे पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई है। समाजसेवी  अभय प्रताप सिंह की पहल और प्रयास से इस समस्या का समाधान किया गया, जिससे गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे काफी समय से इस परेशानी से जूझ रहे थे, लेकिन आज पहली बार किसी ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान कराया। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है और ग्रामीणों ने अभय प्रताप के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस पहल के साथ ही एक और सराहनीय सहयोग सामने आया है।  प्रकाश इंडस्ट्रीस द्वारा लगातार पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है। इसके लिए ग्रामीणों ने कंपनी के निदेशक  एके चतुर्वेदी का भी हृदय से धन्यवाद दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सामूहिक प्रयास और जनसेवा की भावना से ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव है। इस पूरे मामले को प्रमुखता से उठाने और जनहित की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह ने सभी पत्रकार बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के हित में ऐसी पहल आगे भी जारी रहनी चाहिए।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now