नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साहित्य भवन और सियान सदन को मिले नए भवनों की सौगात, उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

साहित्य भवन और सियान सदन को मिले नए भवनों की सौगात, उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सवा 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन, बालको में सियान सदन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा

कोरबा। शहर के घंटाघर स्थित पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन और सियान सदन को आज सुविधायुक्त अतिरिक्त भवनों की सौगात मिली। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सवा इकतालीस लाख रुपये की लागत से निर्मित भवनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पंकज देवांगन और राकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, साहित्यकार और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 24 स्थित सियान सदन परिसर में जिला खनिज न्यास मद से तेईस लाख पैंसठ हजार रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, प्रसाधन कक्ष, बाउंड्रीवाल और पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य कराया गया है। वहीं पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन में विधायक निधि से सत्रह लाख साठ हजार रुपये की लागत से हाल विस्तार और अन्य सुविधाओं का निर्माण कराया गया है। इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों का आज विधिवत लोकार्पण किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वरिष्ठजनों का आशीर्वाद हम सबके लिए सबसे बड़ा धन होता है और वह व्यक्ति अत्यंत भाग्यशाली होता है जिसे बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जहां बुजुर्गों का सम्मान और सेवा की जाती है वहीं सुख समृद्धि और शुभता का वास होता है। उन्होंने सियान सदन के नवनिर्मित भवन में वातानुकूलन यंत्र और दूरदर्शन यंत्र की व्यवस्था कराने की घोषणा की। साथ ही बालको क्षेत्र में सियान सदन निर्माण के लिए दस लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने साहित्य भवन के विस्तार कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे साहित्यकारों को अपनी गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा तथा बाहर से आने वाले साहित्यकारों के ठहरने की भी सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने साहित्य भवन का पूर्ण संचालन साहित्य समिति को सौंपने के निर्देश भी दिए।


महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह दिन शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि एक ओर बुजुर्गों को सियान सदन में अतिरिक्त कक्ष और अन्य सुविधाएं मिली हैं तो दूसरी ओर साहित्य भवन में भी हाल और अन्य व्यवस्थाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने इसके लिए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का आभार व्यक्त किया। महापौर ने सियान सदन की जरूरत को देखते हुए वहां पचास अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था करने की घोषणा की और अधिकारियों को तत्काल इस पर अमल करने के निर्देश दिए। वहीं वार्ड पार्षद पंकज देवांगन ने अपनी पार्षद निधि से दो लाख रुपये सियान सदन के विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है और सियान सदन को यह सुविधा प्रदान कर उद्योग मंत्री और महापौर ने वरिष्ठजनों के प्रति अपना सम्मान भाव प्रकट किया है। उन्होंने साहित्य भवन के विस्तार पर नगर के साहित्यकारों को भी बधाई दी।


इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, युनूस दलियानपुरी, कृष्ण कुमार चन्द्रा, जगदीश श्रीवास, इंदू शर्मा, दीप दुर्गवी, वीणा मिस्त्री, निर्मला शर्मा, बलराम राठौर, अजय दास वैष्णव, भुनेश्वर तिवारी, गुलजार सिंह, शिव जायसवाल, पी एन सिंह, जे के तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह राजपूत, अनिल यादव, सुरेन्द्र राजवाड़े, कविता जैन, संतोष मिर्री, भुनेश्वर देवांगन, भारती चौरसिया, मोनू आदिले, रामरतन राठौर, सोहनलाल साहू, लीला कांत, अखिलेश्वर उपाध्याय, रंजना वैष्णव, बी पी देवांगन, जे के पाण्डेय, ए के देवांगन, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now