कांटाबांजी के संजय अग्रवाल राष्ट्रीय समन्वय समिति में चयनित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
सामाजिक योगदान के आधार पर मिला राष्ट्रीय दायित्व, क्षेत्र और समाज में हर्ष का माहौल
बलांगीर। कांटाबांजी निवासी समाजसेवी संजय कस्तूरचंद अग्रवाल का चयन अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय अग्र कल्याण कोष की राष्ट्रीय समन्वय समिति में किया गया है। देशभर के सक्रिय और प्रतिष्ठित समाजसेवियों में से उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संजय अग्रवाल के इस चयन से कांटाबांजी सहित पूरे क्षेत्र और अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है। अग्रवाल सभा गौशाला समिति और मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे समाज के लिए गौरव का विषय बताया है। समाज के लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव और सक्रियता से समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय अग्र कल्याण कोष समाज सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यह योजना महाराजा अग्रसेन की प्रसिद्ध “एक रुपया एक ईंट” सहयोग परंपरा से प्रेरित है। इस परंपरा का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से सामूहिक सहयोग के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना है।
इस योजना के अंतर्गत समाज बंधुओं से न्यूनतम तीन सौ पैंसठ रुपये वार्षिक सहयोग राशि एकत्रित की जाती है। इस सहयोग से समाज के विभिन्न सेवा कार्यों को संचालित किया जाता है तथा जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान की जाती है। संजय अग्रवाल के राष्ट्रीय समन्वय समिति में चयन को समाज के सेवा कार्यों को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






