नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकसित भारत 2047 के सपने में युवाओं की बड़ी भूमिका MY Bharat Budget Quest में गूंजा युवा शक्ति का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विकसित भारत 2047 के सपने में युवाओं की बड़ी भूमिका MY Bharat Budget Quest में गूंजा युवा शक्ति का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश, IIIT रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन

राजधानी रायपुर स्थित IIIT रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के MY Bharat Budget Quest कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विकास और बजट प्रक्रिया को समझने के लिए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने वर्चुअल संबोधन के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को समावेशी और सतत विकास की दिशा में नए विचारों और नवाचार के साथ आगे आने के लिए प्रेरित किया।
युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में MY Bharat छत्तीसगढ़ द्वारा दो दिवसीय आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से 500 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर नीतिगत संवाद और राष्ट्र निर्माण की पहलों में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।


कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में युवाओं की ऊर्जा और नवाचार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने बजट प्रक्रिया तथा विकास की योजनाओं पर युवाओं से चर्चा करते हुए उन्हें जागरूक किया।
दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मानव पूंजी विकास और विकसित कृषि जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषयों पर सारगर्भित चर्चाएं आयोजित की गईं। इन सत्रों में युवाओं ने अपने विचार साझा करते हुए नीतिगत विषयों पर गहन चर्चा की और विकास से जुड़े नए दृष्टिकोण सामने आए।
यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ, जहां उन्होंने बजटीय और विकासात्मक ढांचे को समझने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ओपी व्यास, डायरेक्टर IIIT रायपुर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए युवाओं की भागीदारी की सराहना की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now