नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर भड़के विधायक रुपेश पाणिग्रही अचानक निरीक्षण में सामने आई अव्यवस्था – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर भड़के विधायक रुपेश पाणिग्रही अचानक निरीक्षण में सामने आई अव्यवस्था

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

पारलाखेमुंडी जिला मुख्य चिकित्सालय में खराब एसी और पंखे देख अधिकारियों को दिए तत्काल सुधार के निर्देश

ओडिशा के गजपति जिले स्थित पारलाखेमुंडी जिला मुख्य चिकित्सालय का स्थानीय विधायक रुपेश कुमार पाणिग्रही ने अचानक दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की अव्यवस्था और मरीजों को हो रही परेशानी देखकर विधायक हैरान रह गए।
पारलाखेमुंडी के इस जिला मुख्य चिकित्सालय में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां गजपति जिले के अलावा पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के कई लोग भी इलाज के लिए निर्भर रहते हैं।
गर्मी के मौसम में अस्पताल के वार्डों में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने जब अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया तो कई जगह एसी और पंखे खराब मिले, जिससे मरीजों को असहनीय गर्मी में रहना पड़ रहा था। यह स्थिति देखकर विधायक ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन कर एसी और पंखों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि पारलाखेमुंडी जनरल अस्पताल का संचालन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं और खर्चों को लेकर पारदर्शिता नहीं है। कई लोगों ने सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पूरी जानकारी नहीं मिल पाई।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल में मिलने वाले सरकारी अनुदान का सही उपयोग नहीं हो रहा है और कई जरूरी सुविधाएं केवल कागजों तक ही सीमित दिखाई देती हैं। मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं और बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि विधायक के अचानक दौरे से अस्पताल की वास्तविक स्थिति सामने आई है। उन्होंने मांग की कि अस्पताल में पिछले कई वर्षों से मरम्मत, पंखे, एसी और अन्य सुविधाओं पर कितना खर्च हुआ है इसकी विस्तृत समीक्षा की जाए, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार हो सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now